Back to News
सिंगल यूज प्लास्टिक: अब सप्लाई पॉइंट्स पर होगी सीधी कार्रवाई
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में केंद्र व राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बावजूद प्रदेश में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं की उपलब्धता और उपयोग चिंता का विषय बना हुआ है। मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फ़ॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज की ओर से 12 अगस्त 2021 को जारी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंट रूल्स, 2021 के अनुसार 1 जुलाई 2022 से कई चिन्हित प्लास्टिक वस्तुओं पर देशभर में पूर्ण प्रतिबंध लागू है।