प्रोसेस हाउस के प्रदूषण पर कलक्टर की स्ट्राइक, उपखण्ड स्तर पर विशेष कमेटियों का गठन
प्रोसेस हाउस से निकलने वाले दूषित और केमिकल युक्त पानी से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 'राजस्थान पत्रिका' द्वारा समय-समय पर इस मुद्दे को उठाए जाने और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए उपखण्ड स्तर पर विशेष जांच कमेटियों का गठन किया है।
चार उपखण्डों में विशेष निगरानी
कलक्टर के आदेशानुसार भीलवाड़ा, मांडल, गुलाबपुरा और हमीरगढ़ उपखण्डों में ये कमेटियां सक्रिय रहेंगी। इन क्षेत्रों में प्रोसेस हाउसों की ओर से रात के अंधेरे में या नालों के जरिए जहरीला पानी छोड़ने वालों की खैर नहीं होगी। प्रशासन ने पहली बार जांच प्रक्रिया में पुलिस बल को भी सीधे तौर पर जोड़ा है, ताकि दबिश के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से निपटा जा सके।
https://www.patrika.com/bhilwara-news/collector-strikes-at-process-house-pollution-sets-up-special-committees-at-subdivision-level-20363346