Back to News
प्रदूषण मंडल का गिट्टी क्रशर व ग्राइंडिंग यूनिट पर शिकंजा, चार उद्योगों को किया बंद
भीलवाड़ा जिले के समोड़ी व दरीबा क्षेत्र में संचालित गिट्टी क्रशर से उठने वाले धूल के गुबार और उससे होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर राजस्थान पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित खबर वस्त्रनगरी की फिजां में जहर, 'सांसों' पर संकट: प्रदूषण नियंत्रण के दावे हुए हवा का बड़ा असर हुआ है। खबर पर संज्ञान लेते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने दो क्रशर इकाइयाें तथा गंगापुर व सहाड़ा क्षेत्र में चल रही दो ग्राइंडिंग इकाइयों पर ताले लटका दिए हैं। इन चारों उद्योगों के बिजली के कनेक्शन तक कांट दिए गए हैं।
https://www.patrika.com/bhilwara-news/pollution-control-board-tightens-its-grip-on-gravel-crushers-and-grinding-units-shuts-down-four-industries-20445206