पटेल नगर में सीज दो अवैध प्लास्टिक फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन कांटे
भीलवाड़ा. शहर के पटेल नगर क्षेत्र में संचालित अवैध प्लास्टिक फैक्ट्रियों के मामले में प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुशंसा पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने इन फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए हैं। साथ ही डीजी सेट को भी सीज कर दिया है।
क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने बताया कि राजस्थान पत्रिका के आठ दिसंबर के अंक में सिंगल यूज प्लास्टिक: अब सप्लाई पॉइंट्स पर होगी सीधी कार्रवाई शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। इसके तहत 12 फरवरी को पटेलनगर के एक मकान में चोरी-छिपे प्रतिबंधित प्लास्टिक कोटेड सामग्री बनाए जाने पर आरडी एंटरप्राइजेज तथा कविता शर्मा के नाम से संचालित एक अन्य फैक्ट्री सीज की थी।
https://www.patrika.com/news-bulletin/two-illegal-plastic-factories-in-patel-nagar-have-their-power-connections-cut-20363356