टेक्सटाइल प्रोसेस हाउस से दूषित, केमिकलयुक्त पानी छोड़ने की जांच के लिए कमेटियों का गठन
जिले में टेक्सटाइल प्रोसेस इकाइयों से निकलने वाले दूषित जल की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। जिला प्रशासन ने प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपखंड स्तर पर विशेष जांच समितियों का गठन किया है।
जिसमें पहली बार सीओ स्तर के पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया है। यह कार्रवाई राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अनुशंसा के बाद की गई है। समितियां भीलवाड़ा, मांडल, गुलाबपुरा और हमीरगढ़ उपखंड क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
इन समितियों में एसडीएम को अध्यक्ष बनाया है, जबकि पुलिस, उद्योग विभाग, रीको और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया है। गठित समितियां समय-समय पर औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करेंगी।
https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/committees-formed-to-investigate-the-release-of-contaminated-chemical-laden-water-from-textile-process-houses-137233802.html